logo

जामताड़ा पुलिस ने RTO ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा

gjunturimet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई RTO ई-चालान के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने के आरोप में की गई। पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की। यह छापेमारी साइबर अपराध थाना जामताड़ा के थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में की गई, जिसमें पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने करमाटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर-माधोपुर स्थित विष्णु राय के घर पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को साइबर अपराध करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम भोला मंडल, विष्णु राय एवं सरफराज अंसारी हैं। तीनों अभियुक्त जिला जामताड़ा के निवासी हैं।
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर RTO ई-चालान के नाम से एक APK फाइल भेजी जाती थी। जैसे ही कोई व्यक्ति उस फाइल को डाउनलोड करता था, उसके मोबाइल फोन की गोपनीय जानकारी आरोपियों के पास पहुंच जाती थी। इसके बाद आरोपी ई-वॉलेट और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए पीड़ितों से साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ था। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से कुल छह मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग साइबर अपराध में किया जा रहा था। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 06.02.2026 के तहत धारा 111(1)(iii), 317(2), 318(4), 319(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023, धारा 66(B), 66(C), 66(D) आईटी एक्ट तथा धारा 42(3)(e) टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें और किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर अपराध थाना को दें।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand News updates latest updates jharkhand Jamtara news updates Jamtara News Jamtara updates in hindi Jamtara News in hindi latest Jamtara News Jamtara updates in Hindi latest Jam