जामताड़ा:
जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना रेल संपर्क का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला मुख्यालय सिउड़ी से जामताड़ा के नाला तक बक्रेश्वर और राजनगर होते हुए नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल नाला, बल्कि आसपास के कई क्षेत्रों में विकास की नई राह खुलेगी।

पूर्व रेलवे मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक
परियोजना की प्रगति को लेकर पूर्व रेलवे के सदर कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री सह सिउड़ी विधायक जगरनाथ चट्टोपाध्याय, पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय और वीरभूम के जिलाधिकारी धवल जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान सिउड़ी-नाला और सिउड़ी-प्रांतिक (बोलपुर-शांतिनिकेतन) नई रेल लाइन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
.jpeg)
झारखंड और बंगाल के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
इस प्रस्तावित रेल लाइन के निर्माण से पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। इसके मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:सिउड़ी-नाला रेल नेटवर्क से जामताड़ा के साथ-साथ दुमका जिले के निवासियों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी मजबूत होने से लोगों को लंबी दूरी तय करने में समय और धन दोनों की बचत होगी। बैठक के बाद परियोजना को गति मिलने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। लोगों का मानना है कि इस रेल नेटवर्क के शुरू होने से न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।