द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस नेता डॉ इरफान अंसारी अपने बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में नजर आते हैं। इस बार जामताड़ा विधायक महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्पी लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महायुति नेता एकनाथ शिंदे को निशाना बनाया है। कांग्रेस विधायक ने एकनाथ शिंदे पर तंज करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में इरफान ने लिखा है, “आदरणीय एकनाथ शिंदे, आपने शिवसेना को तोड़ दिया और बेजान भाजपा को सहारा दिया। सरकार बनाई। अगर आपका साथ नहीं होता, तो महाराष्ट्र में बीजेपी किसी जन्म में सरकार बना पाती। भाजपा के लोग मोदी जी की मन की बात सुनते हैं, लेकिन आपके मन की बात का कोई महत्व नहीं है। आपको भाजपा ने यूज nd थ्रो किया है। वहीं, अगर कांग्रेस 200 सीट लाती और आप 20 सीट भी तो भी कांग्रेस पार्टी आपको मुख्यमंत्री बनाती। यही अंतर भाजपा और कांग्रेस में है, शिंदे साहब। कृपया आप नीतीश कुमार की याद दिलाएं। नीतीश कुमार को बिहार में कम सीट लाने पर भी मुख्यमंत्री बनाया गया। खैर यह तो आप सबका इंटरनल मामला है। बुरा ना माने।”
आदरणीय एकनाथ शिंदे साहब..
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) December 3, 2024
अपने शिवसेना को तोड़ दिया।बेजान भाजपा को सहारा दिया।सरकार बनाई।अगर आपका साथ नहीं होता तो महाराष्ट्र में बीजेपी किसी जन्म मे सरकार बना पाती । भाजपा के लोग मोदी जी की मन की बात सुनते हैं आपकी मन की बात का कोई महत्व नहीं। आपको भाजपा ने यूज nd थ्रो किया।… pic.twitter.com/xulxixvs47