logo

जामताड़ा में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद 

jamtada_wine1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में बरती जा रही सतर्कता के बीच जामताड़ा उत्पाद विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों और शराब की तस्करी को रोकने के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जामताड़ा के उपायुक्त (DC) रवि आनंद के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने उत्पाद इंस्पेक्टर निखिल चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। गुप्त सूचना के आधार पर इस टीम ने जामताड़ा शहर के हटिया इलाके में स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले अभय गुप्ता के घर पर अचानक छापेमारी की। घर की तलाशी लेने पर टीम को भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा मिला।

वहीं जब्त की गई खेप में अंग्रेजी शराब विभिन्न नामी ब्रांड्स की पश्चिम बंगाल निर्मित 74 बोतलें (कुल मात्रा लगभग 25 लीटर), केन बियर 47 पीस (कुल मात्रा लगभग 24 लीटर)। बरामद की गई इस अवैध शराब और बियर की बाजार कीमत लगभग ₹45,000 आंकी गई है। वहीं उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने स्पष्ट किया है कि आगामी चुनावों को देखते हुए शराब माफियाओं और अवैध कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल उत्पाद विभाग ने शराब को जब्त कर लिया है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags - jamtara excise raid illegal liquor seizure jamtara west bengal election alert liquor smuggling crackdown excise department action jamtara news illegal alcohol raid india election security measures border area vigilance ravi anand dc jamtara