जामताड़ा:
जामताड़ा के कसियाटांड़ हॉल्ट के पास बुधवार को एक ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले अर्जुन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। चलती ट्रेन से नीचे गिरने के कारण इस दुर्घटना में उनके दोनों पैर टूट गए हैं और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस और आपातकालीन स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। घायल अर्जुन पासवान को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
.jpeg)
हादसे के कारणों की जांच जारी
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अर्जुन पासवान किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरे, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।