logo

जामताड़ा में NGT की रोक के बावजूद अजय नदी से बालू उठाव, खनन विभाग ने ट्रैक्टर किया ज़ब्त

WhatsApp_Image_2026-06-23_at_2_42_09_PM.jpeg

जामताड़ा
थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजय नदी तट पर स्थित कटंकी श्मशान घाट के पास अवैध रूप से बालू लोड कर रहे एक ट्रैक्टर को खनन विभाग की टीम ने ज़ब्त कर पुलिस को सौंप दिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की रोक के बावजूद जिले में बालू का अवैध उठाव जारी था, जिस पर विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है।​गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार, माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कटंकी श्मशान घाट के पास अजय नदी से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। सूचना के आधार पर माइनिंग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई। विभाग की टीम को आते देख ट्रैक्टर चालक और मालिक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। ज़ब्त किए गए ट्रैक्टर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जामताड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।  अवैध खनन पर लगातार छापेमारी
खनन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में किसी भी कीमत पर बालू का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस सख्त रुख और लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags - Jamtara News Illegal Mining Sand Mafia Mining Department Jharkhand News