जामताड़ा:
जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायत्री धाम मोहल्ले में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। परिजन का आरोप है कि उन्होंने दुमका रोड स्थित शाव एजेंसी से महज 9 महीने पहले 56,000 रुपये में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। परिवार के सदस्य अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक एक के बाद एक लगातार दो-तीन जोरदार धमाके हुए। जब परिजन बाहर निकले, तो स्कूटी धू-धू कर जल रही थी। गनीमत रही कि इस घटना में घर का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, कुछ देर के लिए पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

खरीदारी के बाद से ही आ रही थी खराबी
पीड़ित परिवार के अनुसार, खरीदारी के बाद से ही स्कूटी में लगातार खराबी आ रही थी। 9 महीने भी ठीक से नहीं चलने के कारण परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।