logo

जामताड़ा के कुंडहित में सर्पदंश से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

jam_bjp2.jpg

जामताड़ा 

जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत निवासी रवि बाध्यकर की रविवार देर रात सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सांप के काटने के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के शिरडी स्थित अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार दोपहर तक उनके पार्थिव शरीर को गांव लाने की प्रक्रिया जारी थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार रवि बाध्यकर भारतीय जनता पार्टी के कुंडहित मंडल के उपाध्यक्ष थे। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के कई नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Tags - Snakebite Death BJP Mandal Vice President Tragic Incident