logo

क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद

WhatsApp_Image_2026-06-06_at_6_38_56_PM.jpeg

जामताड़ा
क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर देशव्यापी ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रानीटांड़ गांव में छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद किए हैं। क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर करते थे ठगी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताता था। वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर लोगों के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाता था। इसके बाद मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। देश के विभिन्न राज्यों में फैला था नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का साइबर ठगी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों और ठगी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है। साइबर अपराध थाना कांड संख्या 33/26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गालिब अंसारी (38 वर्ष), पिता स्वर्गीय अब्दुल हन्नान, ग्राम डुमरिया, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है। 03 मोबाइल फोन और 05 सिम कार्ड बरामद किए गए है। 
 

Tags - JamtaraCyberCrime CyberFraud PoliceArrest SBIFraud JharkhandNews