logo

जामताड़ा : डैम में नहाने गए 17 वर्षीय युवक की वज्रपात से मौत

 डैम में नहाने गए 17 वर्षीय युवक की वज्रपात से मौत

जामताड़ा:
Jamtara News: जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना (Mihijam Police Station) क्षेत्र स्थित सिबलीबाड़ी (Siblybari) पंचायत के रखापाड़ा गांव (Rakhapada Village) में बुधवार देर शाम एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। गांव के पास स्थित डैम (Dam) में नहाने गए एक 17 वर्षीय आदिवासी (tribal) नाबालिग युवक की वज्रपात (Thunder) की चपेट में आने से मौके पर ही मौत (Death) हो गई। मृतक की पहचान चिरंजीत हेंब्रम (Chiranjit Hembram) (पिता- किस्तोरी हेंब्रम) के रूप में हुई है। राहत की बात यह रही कि उसके साथ मौजूद दूसरा साथी इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित बच गया।


 

बारिश के दौरान अचानक हुआ तेज वज्रपात
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम जामताड़ा के कई इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसी दौरान अचानक तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में नहा रहा चिरंजीत आ गया। हादसे के तुरंत बाद मृतक का शव घर लाया गया। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Tags - Jamtara NewsJharkhand NewsJamtara Breaking NewsThunder Death News