logo

जमशेदपुर में फिर सक्रिय हुआ झपटमार गिरोह, बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीन हुए फरार

mahila_purse.jpg

जमशेदपुर 

जमशेदपुर में झपटमार गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। रविवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छीन लिया। घटना के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गयी। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में साकची निवासी नीतू पांडेय ने पुलिस को बताया कि वे अपने पति गौरी शंकर पांडेय के साथ बाइक से बिष्टुपुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान कीनन स्टेडियम के पास पीछे से आये एक बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला के कंधे पर टंगा पर्स झपट लिया।

महिला बाइक से नीचे गिर पड़ीं

अचानक हुए झटके से महिला बाइक से नीचे गिर पड़ीं और घायल हो गयी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को संभाला और पुलिस को सूचना दी। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर की ओर फरार हो गये। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Tags - Purse Snatching Keenan Stadium Woman Injured Police Investigationjamshedpur police