जमशेदपुर:
Jamsedpur News: जमशेदपुर के मानगो (Mango) स्थित डिमना रोड (Dimna Road) में रविवार देर रात सड़क हादसे में वास्तु विहार निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी नीरज (50) (Transport businessman Neeraj) की मौत हो गयी। नीरज साकची से सामान लोड कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साकची से सामान लेकर घर लौट रहे थे नीरज
जानकारी के अनुसार, नीरज ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े थे और उनके चार ट्रक चलते हैं। रविवार देर रात वह साकची से सामान लोड कराने के बाद वास्तु विहार स्थित अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे डिमना रोड पर एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गये।
.jpeg)
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर नीरज के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए डिमना रोड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद ट्रक किस दिशा में गया, इसकी जानकारी भी सीसीटीवी फुटेज के जरिये जुटायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद चालक तक पहुंचने और उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।