logo

जमशेदपुर : सोनारी में मकान की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

WhatsApp_Image_2026-05-31_at_12_05_37_PM.jpeg

जमशेदपुर
सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजनगर के अंबेडकर पथ स्थित धोबी लाइन में शनिवार देर रात आग लग गयी। आग संतोष कुमार के मकान की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में लगी, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गये, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सचना दी। सचना मिलते ही दमकल की दो गाडियां मौके पर पहुंची और आग बझाने का अभियान शरू किया। 
घटना की पुरी जानकारी 
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 से 10.30 बजे के बीच घर के मंदिर में पूजा के दौरान दीपक जलाया गया था। परिजनों का अनुमान है कि दीपक की लौ से आसपास रखे सामान में आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आशंका जतायी जा रही है कि दीपक के गिरने से पहले मंदिर और फिर कमरे में रखे अन्य सामान में आग लग गयी। फिर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

 
फ्रिज से आग फैलने की आशंका
वहीं स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि आग की शुरुआत फ्रिज से हुई थी, जिसके बाद वह तेजी से फैल गयी। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये। स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर टाटा स्टील दमकल विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों का घरेलू सामान जलकर राख
आगजनी की इस घटना में टीवी, फर्नीचर, खिड़कियां समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गये। घटना के समय घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पूजा के दौरान जलाये गये दीपक से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Tags - Fire Accident Jamshedpur News Emergency Response Property Loss Fire Safety