logo

जमशेदपुर सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे DC, व्यवस्था पर संतोष लेकिन सुधार के सख्त निर्देश

जमशेदपुर सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे DC, व्यवस्था पर संतोष लेकिन सुधार के सख्त निर्देश

जमशेदपुर
जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने सोमवार को सदर अस्पताल, जमशेदपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डीसी ने ओपीडी, एक्स-रे, एनआईसीयू, पीआईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, किचन, वेटिंग एरिया, वॉशरूम और पंजीकरण काउंटर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली और विभिन्न इकाइयों की स्थिति की समीक्षा की।इमरजेंसी व ब्लड बैंक व्यवस्था पर डीसी ने जताई नाराजगी
इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ और पंजीकरण में हो रही असुविधा पर डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर खोलने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। साथ ही भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार को लेकर फीडबैक भी लिया। डीसी ने स्पष्ट कहा कि इमरजेंसी सेवाएं अत्यंत संवेदनशील होती हैं और यहां किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ब्लड बैंक की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए रक्त की उपलब्धता और सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, अस्पताल कैंटीन का निरीक्षण कर साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।निरीक्षण के बाद डीसी ने अस्पताल की समग्र व्यवस्था को संतोषजनक बताया, लेकिन कुछ जरूरी सुधारों की आवश्यकता भी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर किया जाए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे। निरीक्षण के समय सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags - JamsedpurjharkhandDc