जमशेदपुर
चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा पर पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। बिष्टुपुर पुलिस लगातार छापेमारी के बाद भी फरार चल रहे आरोपी का सूचना देने वाले का नाम और पता, उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख का इनाम
दरअसल, बिष्टुपुर थाना कांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास आरोपी के ठिकाने या गतिविधियों से जुड़ी विश्वसनीय और सटीक सूचना हो, तो वह तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराए। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को दो लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।