logo

चूड़ी से गर्दन काटने वाली ‘चटनी डॉन’ को जमशेदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे मचा रखा था आतंक 

चूड़ी से गर्दन काटने वाली ‘चटनी डॉन’ को जमशेदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे मचा रखा था आतंक 

जमशेदपुर 
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में आतंक फैलाने वाली चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी प्रिया सिंह ग्वाला बस्ती की निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ सोनारी थाना में हत्या के प्रयास, धमकी औऱ मारपीट के कई मामले दर्ज किये हैं। पुलिस को सरगर्मी से इस महिला डॉन की तलाश थी। उसे पहले भी आर्म्स एक्ट औऱ रंगदारी के लिए धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि पुलिस हिरासत में ही आरोपी प्रिया ने एक बार चूड़ी से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 

2018 और 2021 में भी किया गया था गिरफ्तार

मारपीट औऱ छिनतई के मामले में प्रिया सिंह को 2018 में भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस समय प्रिया पर ट्रक चालकों से मारपीट रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था। इसी समय उसने हिरासत में चूड़ी से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। वो अन्य कैदियों के बीच भी आतंक का पर्याय बनी हुई थी। गला काटने के असफल प्रयास के बाद घायल प्रिया को शहर के एमजीएम अस्पताल में एडमिट किया गया था। अस्पताल में भी उसने हंगामा मचाया था। बाद में उसकी मां उसे अपने साथ ले गयी थी। 

जेल अधीक्षक पर रिश्वत मांगने का लगाया था आरोप 
20 जुलाई 2021 में प्रिया को मारपीट के एक मामले में घाटशिला में रखा गया था। तब उसने जेल के अधीक्षक पर घाघीडीह जेल में उसे शिफ्ट करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगया था। इससे जेल प्रशासन सकते में आ गया था। हालांकि बाद में प्रिया सिंह को घाघीडीह जेल में शिफ्ट किया गया था। घाघीडीह जेल में भी हंगामा करने पर उसे वापस घाटशिला जेल में शिफ्ट किया था। जांच में प्रिया के आरोप गलत साबित हुए थे। बहरहाल, अपने आतंक औऱ हरकतों के कारण आरोपी प्रिया सिंह हमेशा से सुर्खियों में रही है।