logo

जमशेदपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग; मस्जिद में घुसकर भी युवक को पीटा

jamsedpur_Masjid_Firing.jpg

जमशेदपुर
आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 में रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस विवाद के दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की और पीड़ित पर कील लगे डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत
मिली जानकारी के अनुसार, रज़ा मस्जिद के समीप दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान गुलाम मोहम्मद खान उर्फ टाइगर खान को घेरकर जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान एक युवक ने टाइगर खान पर पिस्तौल तान रखी थी और स्थानीय लोगों के बीच बंदूक लहरा कर भय कायम कर रहा था। इसी दौरान पिस्तौल पकड़े युवक ने हवाई फायरिंग की। वहीं, दूसरा युवक टाइगर के सिर और अन्य हिस्सों पर लगातार डंडे से प्रहार कर रहा था। घटना में टाइगर के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल युवक का उपचार एमजीएम अस्पताल में कराया गया।

 
जान मारने की नीयत से की फायरिंग
घायल के परिजनों के अनुसार, टाइगर खान पर हमले के दौरान बदमाशों ने पिस्तौल तान रखी थी। वहीं मारपीट के दौरान जान मारने की नीयत से फायरिंग भी की गयी, लेकिन गोली टाइगर की नहीं लगी। आरोप है कि छोटा साजिद उर्फ घर्रा, मुबारक, तनवीर उर्फ खेपा, हजला, रेहान समेत कई लोग घटना के दौरान मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान तनवीर उर्फ खेपा ने टाइगर खान पर पिस्तौल तान दी। जिसके बाद उसपर लकड़ी के कील लगे डंडे से जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान टाइगर ने मस्जिद में घुसकर बचने की कोशिश भी की, लेकिन बावजूद इसके हमलवर उसपर डंडे से प्रहार करते रहे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिसमें कुछ बदमाश घायल युवक पर पिस्तौल ताने डंडे से हमला करते और फायरिंग करते दिखायी दे रहे है।  जिसके बाद पुलिस मामले में शामिल बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है। प्रारंभिक स्तर पर विवाद की वजह पुरानी रंजिश बतायी जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। इधर, घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। 

Tags - Jamshedpur News Crime News Azadnagar Police Investigation Jharkhand News