logo

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, सुरक्षा कर्मी की मौत, तीन युवक गंभीर

एमजीएम थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, सुरक्षा कर्मी की मौत, तीन युवक गंभीर

जमशेदपुर
जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर आमने-सामने हुई दो बाइक की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा डेंटल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मृतक की पहचान भिलाईपहाड़ी निवासी प्रमोद कुंडू (35) के रूप में हुई है, जो उलीडीह स्थित एक आई क्लीनिक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
क्या है मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल अन्य युवकों की पहचान मुखियाडांगा निवासी विशाल और मोनू के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Tags - Jamshedpur News Bike Accident Road Safety Jharkhand News MGM Hospital