logo

जमशेदपुर : भाई को गलत संगत से बचाना पड़ा भारी, युवक ने घर के बाहर बैठी महिला पर की फायरिंग

WhatsApp_Image_2026-05-27_at_11_39_12_AM.jpeg

जमशेदपुर
जमशेदपुर में भाई को गलत सांगत से बचाना भारी पद गया. पड़ोसी युवक वीर सिंह उर्फ बच्चा उर्फ पंडित ने घर के बाहर बैठी महिला पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि गोली महिला को नहीं लगी और उनकी जान बाल-बाल बच गयी. घटना को लेकर नामदा बस्ती ए-ब्लॉक निवासी अमन सिंह ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पड़ोसी वीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायतकर्ता अमन सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी वीर सिंह उसके भाई विक्की सिंह को गलत संगत और नशे की ओर ले जा रहा था. इसे लेकर उसने अपने भाई को वीर सिंह से दूरी बनाने को कहा था. 25 मई को इसी मुद्दे पर अमन और वीर सिंह के बीच विवाद भी हुआ था. अमन का आरोप है कि उसने वीर सिंह को भी समझाया था कि वह उसके भाई से दूर रहे, जिससे वह नाराज हो गया. 

अमन के मां पर वीर ने की तीन राउंड फायरिंग
आरोप के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8:15 बजे वीर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ मोटरसाइकिल से अमन के घर पहुंचा. उस समय अमन की मां घर के बाहर बैठी थीं. इसी दौरान आरोपी ने उनकी ओर तीन राउंड फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर अमन, जो पास के एक घर में बैठा था, दौड़कर मौके पर पहुंचा. आरोप यह भी है कि भागते समय वीर सिंह ने अमन को गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा कि अमन, तू मुझसे कितने दिन छिपेगा, जिस दिन मिलेगा गोली मार दूंगा.वीर पर रंगदारी के भी आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. इधर, वीर सिंह पर नामदा बस्ती के एक कारोबारी राज से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप भी सामने आया है. कारोबारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

 

Tags - Jamshedpurcrime newsJharkhandNamda Basti latest news