logo

जमशेदपुर : प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

WhatsApp_Image_2026-07-30_at_1_28_46_PM.jpeg

जमशेदपुर 
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 स्थित एक घर में एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए परसुडीह स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की पूरी जानकारी 
घायल युवक आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बिहार शरीफ के बेगूसराय का रहने वाले है। वह बागबेड़ा की रहने वाली एक युवती के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध में था। आशीष का आरोप है कि युवती के बुलाने पर वह जमशेदपुर पहुंचा था, जहां युवती के परिजनों ने उसे घर के अंदर बंद कर मारपीट की। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पास मौजूद मोबाइल फोन भी ले लिया गया, जिसमें बैंक ट्रांजेक्शन, चैट और अन्य डिजिटल जानकारी मौजूद थी।
युवक-युवती विवाद में दोनों पक्षों के गंभीर आरोप
इधर, युवती के पिता ने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी के कमरे में जबरन घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये गये हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पायेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
 

Tags - Jamshedpur Bagbera Love Dispute Jharkhand Crime Police Investigation