logo

जमशेदपुर : रंगदारी और दहशत के लिए जनरल स्टोर पर चलाई थी गोलियां, SSP की स्पेशल टीम ने 5 बदमाशों को भेजा जेल

WhatsApp_Image_2026-06-03_at_6_59_31_PM.jpeg

जमशेदपुर 
जुगसलाई थाना क्षेत्र के एक जनरल स्टोर के बाहर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग, तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन समेत 5 शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई अवैध हथियार, कारतूस समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। SSP के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर यह कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों में से चार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना बीते 31 मई की रात घटी 
घटना बीते 31 मई की रात घटी थी। इस संबंध में जुगसलाई थाना कांड संख्या-43/26, दिनांक 1 जून 2026 को विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की गयी। पुलिस के अनुसार, 31 मई की शाम इम्तियाज जनरल स्टोर के पास कुछ बदमाशों ने रंगदारी व क्षेत्र में दहशत फैलाने की नीयत से दो राउंड हवाई फायरिंग की थी। इस दौरान दुकान मालिक के साथ मारपीट भी हुई तथा दुकान में रखी वेट मशीन समेत अन्य सामानों में तोड़फोड़ भी की गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर सिटी एसपी एवं DSP लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की चार आपराधिक इतिहास सामने आया
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन, मो. अरमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू और अमनदीप सिंह के खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में शामिल  
गिरफ्तार आरोपियों में मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन, मो. अरमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू, मो. आसिफ अंसारी और अमनदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन ने ही घटना के दौरान दो राउंड हवाई फायरिंग की थी। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गयी। वहीं, अन्य आरोपियों के पास से एक स्कूटी तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया हैं। जबकि, घटनास्थल से एक खोखा एवं एक पिलेट बरामद हुई थी।
 

Tags - Jamshedpur Crime News Police Action Jugsalai Gang Arrested