logo

जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर
Jamsedpur News: जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर (Bus Stand Golchakkar) के पास शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक सुरक्षित है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

क्रेन की मदद से हटाया गया ट्रेलर
दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटाया गया। ट्रेलर हटाए जाने के बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया।

Tags - Jamshedpur NewsRoad AccidentMango Bus StandJamshedpur TrafficJharkhand News