logo

लालपुर-कोकर रोड होगा जाम मुक्त, वेजिटेबल मार्केट में शिफ्ट होंगी दुकानें, इस दिन होगी लॉटरी

1275.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लालपुर- कोकर चौक मुख्य मार्ग पर जल्द ही लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। क्योंकि, यहां सड़क के दोनों ओर लगने वाली दुकानों को नवनिर्मित वेजिटेबल मार्केट में शिफ्ट कराया जाएगा। मालूम हो कि रांची नगर निगम की ओर से कोकर डिस्टलरी पुल के पास वेजिटेबल मार्केट का निर्माण कराया गया है। पहले फेज में इस मार्केट में 74 मांसाहारी दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। इसकी सूची पूर्व में ही जारी कर दी गई थी। अब रांची नगर निगम परिसर में 1 अप्रैल को लॉटरी कर दुकानें आवंटित की जाएंगी। लॉटरी में भाग लेने के लिए दुकानदारों को अपना आधर कार्ड के साथ आवेदन के समय जमा किए गए सभी दस्तावेज की फोटो कॉपी लाने को नगर निगम की ओर से कहा गया है

दूसरे फेज में सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी जगह

पहले मांसाहारी दुकानों को मार्केट में शिफ्ट किया जाना है उसके बाद सब्जी विक्रेताओं को जगह दी जाएगी। जानकारी के अनुसार निगम की सर्वे टीम दुकानों का सर्वे कर रही है। निगम का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा दुकानों को वेजिटेबल मार्केट में जगह मिल सके। वहीं, सब्जी, मांस-मछली खरीदने वालों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए वेजिटेबल मार्केट की छत पर पार्किग की व्यवस्था की जा रही है दुकानों के शिफ्ट होने के बाद सड़क किनारे खाली जगहों पर भी पार्किग की व्यवस्था की जाएगी

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT