logo

कल रांची के प्रभात तारा मैदान में जुटेंगी राज्यभर से 25000 जलसहिया, CM भी रहेंगे, क्या है कारण  

news303.jpg

रांची 

रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने  बताया है कि कल जलसहिया का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम" प्रभात तारा मैदान, धुर्वा, रांची में आयोजित किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि  इस कार्यक्रम में मुख्यमत्री हेमंत सोरेन  एवं  विभागीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यभर की जलसहिया को एकदिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु अनुमानित संख्या 20000 से 25000 होगी तथा उनके आवागमन हेतु लगभग 500 से अधिक बसों का उपयोग होने की संभावना है।  कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न जिलों से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वाली बसों/ अन्य वाहनों का रूट लाईन एवं पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गयी है। 

Tags - Jalsahiia state Ranchi HEMANT SOREN Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest