द फॉलोअप डेस्क, रांची:
Jharkhand News: डुमरी विधायक जयराम महतो (Jairam Mahto) को जनता दरबार में पहुंचे 7 जरूरतमंद फरियादियों की आर्थिक सहायता की गई। विधायक ने अपने वेतन से 7 चेक काटकर इन फरियादियों के बीच कुल 1 लाख रुपये का वितरण किया। कोई दुर्घटना का पीड़ित था तो कोई कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। किसी को इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी तो कोई दवा खरीदने के लिए आर्थिक मदद चाहता था। एक फरियादी ऐसा भी मिला जिसे बीएड में रजिस्ट्रेशन के लिए पैसों की आवश्यक्ता थी। विधायक जयराम महतो ने दुग्धा के फरियादी को 25 हजार रुपये का चेक सौंपा तो वहीं जरीडीह से आये व्यक्ति को भी 25 हजार रुपये दिये।

जातिगत भेदभाव से ऊपर आर्थिक सहायता की!
विधायक जयराम महतो ने कहा कि तेलो, पहाड़पुर तोपचांची और ऊपरघाट-पेंक-नारायण से पहुंचे जरूरतमंदों को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। गिरिडीह सदर से पहुंचे 2 लोगों को 2,500 रुपये दिए गये। सभी जरूरतमंदों को विधायक ने चेक सौंपा। जनता दरबार में जयराम महतो ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे दरवाजे पर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति समान है। जाति, धर्म, क्षेत्र या किसी भी प्रकार के जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर मैं हरसंभव मदद करने का प्रय़ास करता हूं।
.jpeg)
डुमरी विधानसभा सीट से विधायक हैं जयराम
जयराम महतो ने कहा कि जनता दरबार में आमजन की सहायता करने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा। गौरतलब है कि जयराम महतो ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नाम का राजनीतिक संगठन बनाया है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया और डुमरी सीट पर पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को हराकर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। जयराम महतो ने लोकसभा चुनाव में भी गिरिडीह सीट पर भाग्य आजमाया था। उन्होंने जनसमर्थन भी मिला था।