logo

बंगाल चुनाव में ताकत झोंक रहे जयराम महतो, कहा- लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे शक्तिशाली

jlkm_in_bengal_chunav.jpg

पुरुलिया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर JLKM अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है. आज पुरुलिया के जयपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की चुनावी सभा आयोजित की गई थी. इसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि JLKM जयपुर और बाघमुण्डी विधानसभा क्षेत्र में मजबूती से लड़ रहा है. उन्होंने जनता से अपील की है कि इस बार वोट बंगाल के बेहतर शिक्षा के लिए, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए करें. लोकतंत्र में सबसे मजबूत और शक्तिशाली ताकत आपका वोट का अधिकार है, आप अपना बहुमूल्य वोट का सदुपयोग कर जयपुर के सेवक दिव्य ज्योति सिंह देव और बाघमुण्डी के सेवक मनोज कुमार महतो को भारी वोट से विजयी बनाएं. 
ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को जनता उखाड़ फेंकेगी: देवेंद्रनाथ महतो
वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जयपुर और बाघमुण्डी विधानसभा के जनता इस बार ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को जड़ से उखाड़ फेंकेगी. जनता के आशीर्वाद से जेएमकेएम समर्थित उम्मीदवार जयपुर से दिव्य ज्योति सिंह देव और बाघमुण्डी से मनोज कुमार महतो चुनाव जीतते ही क्षेत्र के मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी रोज़गार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा सभा को जयपुर प्रत्याशी दिव्यज्योति सिंह देव, बाघमुण्डी प्रत्याशी मनोज महतो, रामदास मुर्मू, बेबी के अलावा अन्य नेता संबोधन किया.

 

Tags - jairam mahto in bengal Chunav Bengal Chunav JLKM JLKM bengal Chunav bengal Chunav JLKM jairam mahto in bengal bengal Elections latest bengal Election news latest updates