जामताड़ा
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) जामताड़ा जिला में संगठन के पुनर्गठन के बाद रविवार को पहली जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजाराम उर्फ मंतोष कुमार महतो ने की, जबकि मंच संचालन विकास यादव ने किया। बैठक में जिले के छह प्रखंडों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजाराम उर्फ मंतोष कुमार महतो ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसरोकार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने का आह्वान किया।

झारखंड में वैकल्पिक राजनीति को नई दिशा
इस दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी तय किया गया कि आगामी 10 अगस्त से पहले JLKM के जिला कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो के द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही जिले के सभी छह प्रखंडों में संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी तथा विस्तार कार्य पूर्ण होने के बाद सभी प्रखंडों में पार्टी कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह दो बार ऑनलाइन बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह संकल्प दोहराया गया कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा कर झारखंड में वैकल्पिक राजनीति को नई दिशा दी जाएगी तथा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के नेतृत्व को और सशक्त बनाया जाएगा।

कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने का सामूहिक संकल्प
वहीं नाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रघुवीर यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन, वरीय जिला उपाध्यक्ष बबलू महतो, सरोज यादव, जिला महासचिव बृजेश राउत, जिला सचिव राजेश कुमार, उत्तम मंडल, अशोक घोष, जिला उपाध्यक्ष वसीम अकरम, जिला महासचिव ललन कुमार, जिला सचिव अर्जुन मंडल, जिला सचिव नजरुल अंसारी, पूर्व महामंत्री देवनारायण राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विकास महतो, मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार, पूर्व प्रखंड सचिव बाबूलाल मिर्धा, पूर्व प्रखंड सचिव किशोर मंडल, यूसुफ अंसारी, मोहम्मद रियासत अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, गौरचन्द्र महतो, ज़ाकिर अंसारी, राजकिशोर महतो, मिहिजाम नगर सक्रिय सदस्य आरजू खान, कृष्णा महतो सहित जिले के सभी प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।