रांची
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विज्ञप्ति संख्या 57/2026 के अनुसार, परीक्षा के आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पता और विषय समेत निर्धारित विवरणों में संशोधन का मौका दिया गया है। JAC की ओर से जारी सूचना की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस से भी होती है।
31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन में सुधार
जिन पंजीकृत अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में उपरोक्त विवरण भरने में गलती हुई है, वे अपने Login ID और Password के जरिए पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। इसके बाद किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।.jpeg)
शुल्क प्रभावित करने वाली जानकारी में बदलाव नहीं
JAC ने स्पष्ट किया है कि ऐसे विवरणों में संशोधन की अनुमति नहीं होगी, जिनमें बदलाव करने से परीक्षा शुल्क प्रभावित होता है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन करने के बाद Final Submit करना अनिवार्य होगा। संशोधन के बाद डाउनलोड किए गए नए Final Application Form को ही मान्य माना जाएगा।.jpeg)
पुराने आवेदन वाले अभ्यर्थियों के लिए भी मौका
विज्ञप्ति संख्या 54/2026 के तहत वर्ष 2024 में भरे गए आवेदन पत्र से संबंधित जिन अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध नहीं थे या जिनका सत्यापन नहीं हो सका था, उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसे अभ्यर्थी नए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर 20 से 31 अगस्त 2026 तक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। विशेष बात अभ्यर्थियों अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन में आवश्यक सुधार कर Final Submit कर दें।