द फॉलोअप डेस्क
रांची शहर में नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए इटली के शहर रिंगो अमोनिया के मेयर कार्लोटा बोनविसिनी और उनके प्रतिनिधि दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम के लिए रांची पहुंचे। दरअसल यूरोपीय संघ के अंतरराष्ट्रीय शहरी और क्षेत्रीय सहयोग कार्यक्रम के तहत दोनों शहरों को मिलकर रांची शहर में नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए Knowledge Sharing कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पहुंचे मेहमानों का रांची नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कमांड कंट्रोल सेंटर का करेंगे भ्रमण
मेयर कार्लोटा अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रांची के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण करेंगे। वे रांची स्मार्ट सिटी में विकसित किए जा रहे साइकिल ट्रैक एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के बारे में जानकारी लेंगे। अर्बन मोबिलिटी एक सुरक्षित साइकिल मार्ग की डिजाइन पर परिचर्चा होगी। वहीं, रिंगो अमोनिया के प्रतिनिधियों द्वारा रांची नगर निगम का भी दौरा किया जाएगा। यहां अर्बन डेवलपमेंट प्लानिंग के विषय पर परिचर्चा होगी। इस दौरान रांची शहर की माननीया महापौर, माननीय उप महापौर, नगर आयुक्त महोदय के साथ-साथ सभी वार्ड के माननीय वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहेंगे। अर्बन डेवलपमेंट प्लानिंग विषय पर परिचर्चा होगी. इस दौरान रांची के महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त के साथ सभी वार्ड के वार्ड पार्षद उपस्थित रहेंगे। वहीं, विदेशी डेलिगेट्स मोरहाबादी, खेलगांव एवं अन्य क्षेत्रों का भी भ्रमण कर इन क्षेत्रों में साइकिल ट्रैक विकसित करने की संभावना पर चर्चा कर सुझाव देंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT