logo

महिला समूहों के आर्थिक विकास के लिए बेहतर योजना तैयार करना जरूरी- शिल्पी नेहा तिर्की

shilpi_wow.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के चान्हो स्थित रघुनाथपुर आजीविका महिला संयुक्त संकुल प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की 5वीं आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं। आम सभा में बीते वर्ष की कार्य योजना का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर महिला समूहों के बीच ट्रैक्टर, बीज और बत्तख का चूजा वितरित किया गया।
आम सभा को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, "रघुनाथपुर क्लस्टर की महिलाओं पर मुझे नाज है। यहां की महिलाओं ने बहुत कुछ किया है और अभी बहुत कुछ करना बाकी है। लेकिन ये तभी संभव हो पाएगा जब JSLPS के अधिकारी बेहतर योजना तैयार करने में सफल होंगे। बदलाव और विकास का रास्ता राज्य के ग्रामीण इलाकों से होकर ही गुजरे, इसे सुनिश्चित करना होगा।"
मंत्री ने आगे कहा, "महिला समूहों को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के साथ-साथ JSLPS के द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता जरूरी है। आज विभाग के द्वारा अनुदान पर महिला समूहों को ट्रैक्टर, बीज, बत्तख का चूजा दिया जा रहा है। सरकार की इन योजनाओं से भविष्य को संवारा जा सकता है। FPO का गठन कर मैचिंग इंसेंटिव का लाभ महिलाएं ले सकती हैं। आज गुमला जिले की दीदियों की मेहनत से उपजाया गया मड़ुआ विदेश तक पहुंच रहा है। यह रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की सफलता को दर्शाता है। सरकार महिला समूहों को प्रसंस्करण से संबंधित हर तरह का सहयोग करने को तैयार है, सिर्फ महिलाओं को आगे बढ़कर पहल करने की जरूरत है। महिलाएं खुद अपने रोजगार का चयन करें, वे उनके प्रतिनिधि होने के नाते हर संभव मदद करेंगी।"
इस मौके पर यास्मीन खातून, मालती देवी, शिव उरांव, शाहिदा खातून, बसंती देवी, प्रमिला उरांव, खुर्शीद खातून, जया कुमारी, इस्तियाक अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी, शाहिदा परवीन, मजीबुल्ला, आलोक मिंज, चरवा उरांव सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।


 

Tags - Shilpi Neha Tirkey latest jharkhand News jharkhand Updates latest News Shilpi Neha Tirkey News latest Updates Jharkhand Latest News jharkhand updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates