logo

Assembly Elections : पहले चरण के मतदान में स्पष्ट हो गया है, प्रदेश में BJP-NDA की सरकार बनेगी- महगामा में बोले राजनाथ सिंह

पहले चरण के मतदान में स्पष्ट हो गया है, प्रदेश में BJP-NDA की सरकार बनेगी- महगामा में बोले राजनाथ सिंह

द फॉलोअप डेस्क 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज गरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंति और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस का दिन है। आज ये बताने की जरुरत नहीं है कि, भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंति को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का फैसला किया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने 13 बार मुख्यमंत्रियों को बनते देखा है, जिनमें से तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन भाजपा के 3 मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है। उन्होंने कहा कि, पहले चरण के मदान से स्पष्ट हो गया है कि, प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 

उन्होंने INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस-आरजेडी-राजद तीनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे है। JMM का मतलब-जमकर मलाई मारो है। कांग्रेस जिस भी राज्य में जिस भी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़े है, वहां बंटाधार हो गया है। झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन ने सत्ता के लालच में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया, ताकी जमकर भ्रष्टाचार कर सके। प्रदेश की हलत ये है कि, यहां मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी पैसा लिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर घर नल और नल से जल पहुंचाने का अभियान चलाया, लेकिन हेमंत सरकार ने नल का भी पैसा लेना शुरु कर दिया। 

रक्षा मंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, चुनाव से पहले जो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, कहां है वो? कांग्रेस कहती है कि, हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना करवाई जाएगी और उसी आधार पर आरक्षण देंगे। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि, राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। उन्होंने मंडल मुर्मू को लेकर कहा कि, वे भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि झामुमो की नांव डूबने वाली थी।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, ऐसी सरकार बनाओं जिसके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न हो और न ही लगने पाए। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अगर कोई बेदाग पार्टी है, तो वो भारतीय जनता पार्टी है। आज अंतर्राष्ट्रीय मचों पर भी जब भारत बोलता है, तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। इस बार झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार बनने जा रही है।
 

Tags - चुनाव चुनाव न्यूज चुनाव ब्रेकिंग विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग न्यूज विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग चुनाव न्यूज लाइव झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव न्यूज झारखंड चुनाव अप़डेट विधानसभा चुनाव अपडेट