द फॉलोअप डेस्कः
NIA ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ISIS पर शिकंजा कसते हुए पिछले साल दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनकी NIA ने आईएसआईएस झारखंड मॉड्यूल का खुलासा किया था। एजेंसी ने एक आरोपी के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दायर कर दी है। अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस ने झारखंड में संगठन के विस्तार और युवकों को विचारधारा से जोड़ने के लिए टेलीग्राम व इंस्टाग्राम का सहारा लिया था। दोनों ही सोशल मीडिया साइट्स पर समूह बनाकर संगठन की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया जाता था। एनआईए ने सोमवार को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत रांची की विशेष अदालत के समक्ष आरोपी फैजान अंसारी उर्फ फैज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने झारखंड मॉडयूल केस में सोमवार को दायर चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया है। एनआइए ने इस मामले में लोहरदगा से गिरफ्तार फैजान अंसारी उर्फ फैज और रतलाम से गिरफ्तार उमर उर्फ राहुल सेन पर चार्जशीट दायर की है। फैज़ को 20 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। उसके सहयोगी उमर बहादुर उर्फ राहुल सेन को सितंबर 2023 में पकड़ा गया था।

इस्लामिक स्टेट की उग्रवादी विचारधारा का प्रचार कर रहा था
एनआईए के अनुसार, फैज़ प्रतिबंधित वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया की हिंसक उग्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से शामिल था, जो पूरे भारत में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने के कोशिश कर रहा था। आरोपियों ने आईएसआईएस के स्वयंभू खलीफा (नेता) के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली थी। फ़ैज़ संगठन और उसके मकसद को पूरा करने के लिए लोगों की भर्ती और उसके जरिए आतंकवादी हिंसा की तैयारी में लगा हुआ था।

कई ग्रुप बनाकर संचालित कर रहा था
जांच में पाया गया कि उसने प्रभावशाली युवाओं को प्रभावित करने और उन्हें भर्ती करने के मकसद से आईएसआईएस की पत्रिकाओं 'वॉयस ऑफ हिंद' और 'वॉयस ऑफ खुरासान' सहित आतंकवादी प्रचार सामग्री के के प्रसार के लिए टेलीग्राम और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर आईएसआईएस से जुड़े कई साइबर ग्रुप बनाए और संचालित