logo

रांची के नन्हे प्रतिभाशाली तैराक ईशांक सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया सम्म्मानित 

bjp_ishank.jpg

रांची 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने झारखंड के लाल नन्हे तैराक ईशांक सिंह के रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर होनहार बालक को सम्मानित किया और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। झारखंड के ईशांक सिंह ने पाक स्ट्रेट की 29 किमी की दूरी मात्र 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ईशांक ने महज 7 वर्ष की उम्र में भारत और श्रीलंका के बीच करीब 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य पार कर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। इशांक ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर न केवल झारखंड का बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की धरती के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

असाधारण प्रतिभा और निरंतर कठोर अभ्यास का परिणाम

मात्र 7 वर्ष की आयु में नन्हे तैराक ईशांक ने समुद्र के चुनौतीपूर्ण मार्ग Palk Strait को तैरकर पार कर अद्भुत साहस का परिचय दिया है। इतनी कम उम्र में इस तरह की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करना असाधारण प्रतिभा और निरंतर कठोर अभ्यास का परिणाम है। ईशांक ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो उम्र कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती। उनकी यह उपलब्धि देश-प्रदेश के लाखों बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। साहू ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए नन्हे इशांक, उनके माता-पिता एवं समर्पित प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है। साथ ही कामना करते हुए कहा है कि वे आगे भी इसी प्रकार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर झारखंड और भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करें।

झारखंड के लिए यह गर्व विषय है

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि रांची के नन्हे प्रतिभाशाली तैराक ईशांक सिंह ने महज 7 वर्ष की उम्र में 29 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य को मात्र 9 घंटे 50 मिनट में पार करते हुए श्रीलंका के तलाइमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक का सफर तय कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रचने का काम किया है। झारखंड के लिए यह गर्व विषय है। नन्हें तैराक ने झारखंड का नाम रोशन किया है। यह अद्भुत उपलब्धि न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इतनी कम उम्र में यह अद्भुत उपलब्धि हासिल कर ईशांक ने न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। इस दौरान मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह भी मौजूद रहे।

Tags - Aditya Sahu BJP Jharkhand Karmveer Singh Organization General Secretary Ishank Singh swimmer Jharkhand Young swimmer India record Palk Strait swimming record