logo

धान क्रय को लेकर सदन में इरफान का बयान-भवनाथपुर में किसान से ज्यादा नेता हैं

irrrr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा गढ़वा जिले में धान क्रय का लक्ष्य बढ़ाने और किसानों के बकाया भुगतान की मांग उठाए जाने पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भवनाथपुर क्षेत्र में किसानों से ज्यादा नेता हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा भानु प्रताप शाही की ओर माना जा रहा है। विधायक ने अपने सवाल के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि गढ़वा में अधिक किसानों से धान खरीदा जाए, बकाया भुगतान जल्द किया जाए और बायोमेट्रिक प्रक्रिया को लागू कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उनका आरोप था कि जिले के आधे से अधिक किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा गया है।

इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने सरकार का पक्ष रखते हुए दावा किया कि गढ़वा में धान क्रय का लक्ष्य 2 लाख क्विंटल था, जबकि अब तक लगभग 2.5 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और आगे भी धान क्रय की प्रक्रिया जारी रहेगी। मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Tags - bhanu pratap sahi irfan ansari bhawanthpur dhaan kray minister irfan budget session jharkhand latest news