logo

डीलरों को राशन चोरी के लिए प्रोत्साहित कर रहे इरफान अंसारी : प्रवीण प्रभाकर का आरोप 

praveen_prabhakar.jpg

रांची 

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल पर निशाना साधा है और कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मंत्री इरफान अंसारी के बयानों पर लगाम लगाएं या कैबिनेट से बाहर कर दें, क्योंकि वह डीलरों को गरीब जनता का राशन चोरी करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्रभाकर ने कहा कि इरफान अंसारी ने शुक्रवार को जामताड़ा नगर भवन में खाद्य आपूर्ति विभाग के 4जी इ–पॉस मशीन वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त की उपस्थिति में कह दिया कि आम जनता को मिलने वाले अनाज में राशन डीलरों द्वारा आधा किलो की कटौती करना कोई पाप नहीं, क्योंकि उनके भी बाल बच्चे हैं।

प्रभाकर ने कहा कि एक तरफ सरकार ने 8 माह से राशन डीलरों का  कमीशन नहीं दिया है, वहीं उन्हें भ्रष्टाचार के लिए मंत्री द्वारा प्रोत्साहित करने से गलत संदेश जा रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक मंत्री भ्रष्टाचार की वकालत खुले मंच से कर रहा है और कानून की धज्जियां उड़ा रहा है।

प्रभाकर ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व इरफान अंसारी ने जामताड़ा उपायुक्त की उपस्थिति में अपने समर्थकों से कह दिया था कि एसआईआर के लिए बीएलओ के आने पर उसे बांधकर रखें। तीन दिन पहले मंत्री जी का एक फोटो वायरल हुआ जिसमें वह अपने विधानसभा क्षेत्र में ही बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे हैं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest