logo

भारी बारिश को लेकर मंत्री इरफान कल आपदा प्रबंधन संग करेंगे बैठक, कहा- सरकार हर प्रभावित के साथ 

IRFAAN621.jpg

रांची 

राज्य के विभिन्न हिस्सों में विगत कई दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते अनेक क्षेत्रों में जलजमाव, आवागमन में बाधा, मकानों और फसलों को नुकसान जैसी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। यह स्थिति राज्य के नागरिकों के लिए गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। राज्य की जनता को हो रहे नुकसान की भरपाई और राहत कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग की एक आपात बैठक आहूत की गई है।

यह बैठक कल दिनांक 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि स्थिति का समुचित मूल्यांकन कर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति बनाई जा सके। राज्य सरकार जनता से अपील करती है कि वे अफवाहों से बचें, सतर्क रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest