logo

इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत से की मांग, बंगाल की तर्ज पर झारखंड सरकार द केरल स्टोरी पर लगे बैन

1924.jpg

द फॉलोअप डेस्क

द केरल स्टोरी पर पश्चिम बंगाल की तर्ज पर बैन लगे। यह मांग जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन से की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम को पत्र लिखा है। फिल्म के संबंध में इरफान अंसारी ने कहा कि जानबूझकर भाजपा चुनाव से पहले इस तरह की मूवी रिलीज कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। इससे पहले द कश्मीर फाइल्स भी चुनाव से पहले रिलीज कर लोगों को बांटने का काम कर चुकी है। जिस प्रकार मूवी में कथित तौर पर केरल की हजारों लड़कियों की कहानी बता कर उनका ब्रेनवाश कर पहले धर्म परिवर्तन और फिर ISIS आतंकी बनाना दिखाया गया है, वो सरासर गलत है। केरल हाईकोर्ट ने कहानी के आंकड़ों को गलत ठहराया है।

जात-पात और धर्म को बीच में लाकर बांटती है भाजपा

भाजपा को लेकर इरफान ने कहा कि उसके पास कोई एजेंडा नहीं है सिर्फ जात-पात के नाम पर और धर्म को बीच में लाकर लोगों को बांटने का काम करती है। यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं चुनाव आते देख नए-नए हथकंडे अपनाने लगते हैं। इसलिए झारखंड सरकार से अविलंब इस तरह की मूवी, जो किसी एक समुदाय को बदनाम करने के लिए बनाई गई हो, को बंद करने की मांग करता हूं। ऐसी फिल्में हमारे देश की एकता और शांति के लिए खतरा है

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT