द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
Ranchi Rawan Dahan News: CM हेमन्त सोरेन से आज पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) रांची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित "रावण दहन" कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया गया। सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) रांची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से "रावण दहन" कार्यक्रम के तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) रांची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी सहित राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर, रणदीप आनंद तथा श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू, जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू सहित अन्य शामिल थे।
