logo

गंगा नारायण सिंह जयंती में शामिल होने CM हेमंत को भूमिज समाज ने दिया निमंत्रण

CM_invitation_from_jamshedpur.jpg

रांची
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान 25 अप्रैल को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह मनाई जाएगी. इसे लेकर भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड मंत्रालय, रांची में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे.
मंत्री दीपक बिरु, को भी दिया गया निमंत्रण
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से भी मुलाकात कर उन्हें जयंती समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया. प्रतिनिधिमंडल ने सभी अतिथियों से कार्यक्रम में भाग लेकर समाज का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया.
50 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना
आयोजन समिति के अनुसार, 25 अप्रैल को होने वाला यह समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा. जिसमें सिंहभूम के तीनों जिलों सहित अन्य राज्यों से भी 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम में सुबह पूजा-अर्चना एवं विचार गोष्ठी, दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शाम को विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज की परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया. प्रतिनिधिमंडल में संजय सरदार, हिमांशु सिंह, राधेश्याम भूमिज, ईश्वर लाल सरदार, अमर सिंह भूमिज अमल सरदार, सागर सरदार, प्रोरंजन सरदार, तथा भुगुराय सरदार शामिल थे. इस दौरान कार्यक्रम के महत्व और इसकी व्यापक तैयारियों की भी जानकारी दी गई.


 

Tags - Ganga Narayan Singh Jayanti Jamshedpur Ganga Narayan Singh Jayanti hemant soren in Ganga Narayan Singh Jayanti CM hemant on Ganga Narayan Singh Jayanti jamshedpur Ganga Narayan Singh Jayanti