logo

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में ई-कचरे के सही निपटान पर इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता आयोजित

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में ई-कचरे के सही निपटान पर इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता आयोजित

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित फिरायालाल पब्लिक स्कूल (Firayalal Public School) में सोमवार को अंतर-सदनीय ई-कचरा इंस्टॉलेशन (E-Waste Installation Competition) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संजीव कुमार श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा एवं डॉ. मोनिका भाटिया के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने बेकार पड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं ई-कचरे का उपयोग करके आकर्षक इंस्टॉलेशन तैयार किए तथा इलेक्ट्रॉनिक कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन और उसके उचित निपटान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता 

प्रतियोगिता के सम्मानित जज मुक्ता रानी एवं सचिन प्रजापति ने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा परिणाम घोषित किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मैत्री सदन, द्वितीय स्थान ज्ञान सदन और तृतीय स्थान आनंद सदन ने हासिल किया। इस अवसर पर सभी ने फिरायालाल पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक निदेशक एवं उप-प्राचार्या के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति, प्रोत्साहन एवं विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करके उनका उत्साहवर्धन किया। इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं विजेता सदनों को बधाई दी गयी। यह पहल रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।

Tags - Firayalal Public School E-Waste Installation Competition E-Waste Management Environmental Awareness Student Creativity Ranchi News Update Jharkhand News