logo

पाकुड़ में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन निरीक्षण अभियान, खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की सुनिश्चितता

ffghum,usr.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आज अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी के नेतृत्व में पाकुड़ स्टेशन गेट से थाना गेट तक सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दवा दुकानें, केक और मिठाई दुकानें, रेस्टोरेंट, फास्ट फूड सेंटर, चाट–पकौड़ा दुकान तथा अन्य खाद्य और दैनिक उपभोग से संबंधित प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता और मानकों की विस्तार से जांच की।
निरीक्षण के दौरान ट्रेड लाइसेंस और अनिवार्य प्रमाणपत्रों की उपलब्धता, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के प्रतिबंध का अनुपालन, दुकानों की साफ-सफाई और स्वच्छ खाद्य प्रसंस्करण व्यवस्था, खाद्य सामग्री के भंडारण, एक्सपायरी और लेबलिंग की जांच, दवा दुकानों में स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग और संवेदनशील दवाओं के नियमों का पालन, एवं फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने निर्देश देते हुए कहा कि “जनहित से जुड़े संस्थानों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” इस संयुक्त अभियान में प्रशासक नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी, पाकुड़ अंचलाधिकारी अरबिंद बेदिया, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार तथा ड्रग इंस्पेक्टर सहित विभिन्न विभागों की टीम ने भाग लिया। टीम ने दुकानदारों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए और आमजन के हित में मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi pakur Updates latest pakur news pakur news Updates pakur News Updates jharkhand news Updates pakur News in Hindi