logo

रांची के जागृति मैदान के पास इंस्पेक्टर का शव बरामद, मालखाना का चार्ज देने गए थे सरायकेला

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान में आज सुबह एक शव बरामद किया गया है। शव की पहचान इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस को भी सुचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह अरुण सिंह पहले आरआईटी थाने में ही तैनात थे और गले साल रिटायर होने वाले थे। वहीं लोगों ने बताया कि रांची से सरायकेला मालखाना का चार्ज देने पहुंचे थे। लेकिन शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान में मौजूद एक मुर्गा दुकान के पीछे शव पड़ा देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सुचना दी गई। 
फ़िलहाल मामले की गहनता जांच की जा रही है। लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा है कि पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी और आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news crime news crime latest news ranchi news ranchi latest news inspector dead body