logo

रांची : एफआईआर रद्द करने के लिए दरोगा ने मांगा 50 हजार घूस, हुआ सस्पेंड

192.jpg

रांची :

रांची में एफआईआर रद्द करने के लिए 50 हजार रुपए घूस मांगने वाले दरोगा को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। डोरंडा थाना के दरोगा राजेंद्र मंडल पर पंडरा की रहने वाली सृष्टि श्रीवास्तव ने दरोगा पर 50 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया गया था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने जांच कराई। जांच में यह मामला सत्य पाया गया। इसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उक्त दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

दरोगा का बना लिया था वीडियो

दरोगा ने एफआईआर रद्द करने के नाम पर जिस सृष्टि श्रीवास्तव से घूस मांगी थी उसने उसका वीडियो बना लिया था। पीड़िता के अनुसार उनके और उनके भाई के साथ हाईकोर्ट में मारपीट की गई थी। मगर डोरंडा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर द्वारा उल्टा पीड़िता के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर लिया था। इसके बाद प्राथमिकी रद्द करने के एवज में 50 हजार रुपए घूस मांगने लगा। इसका वीडियो बना लिया गया था। वहीं, हाईकोर्ट की महिला वकील जब पीड़िता के पक्ष में बोलने लगीं तो उन्होंने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। पूरा मामला एसएसपी के संज्ञान में आया। जिसके बाद उक्त दरोगा पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया।