logo

रांची में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

रांची में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Ranchi News: रांची जिला खाद्य सुरक्षा प्रशासन (Food Safety Administration) ने बुधवार को लालपुर स्थित 16 खाद्य प्रतिष्ठानों (Food establishments) का निरीक्षण किया। निरीक्षण (Inspection) के दौरान रेहड़ी-ठेला, चाट-पानीपुरी, फास्ट फूड, फ्रूट जूस और मिठाई की दुकानों के साथ रेस्टोरेंट में स्वच्छता, खाद्य सामग्री के रख-रखाव, रसोई की साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच (Quality check) की गई। टीम ने खाद्य कारोबारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा की भी जांच की। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा को लेकर तय मानकों का भी जायजा लिया। कुछ दुकानों में हैंड ग्लव्स, हेड कैप और ऐप्रन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। संबंधित कारोबारियों को इन कमियों को दूर कर निर्धारित मानकों के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया।

अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा

वहीं, कुछ चाट दुकानों में औद्योगिक रंग का उपयोग करते हुए पाया गया। खाद्य सुरक्षा की टीम ने रंग जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। सभी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी (Warning to businesspeople) दी गई कि दोबारा निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, (Food Safety and Standards Act, 2006) की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में मुख्य रूप से स्ट्रीट फूड वेंडरों पर ध्यान केंद्रित किया गया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Tags - Food Safety Inspection Food Safety Administration Food Safety and Standards Act Ranchi News Ranchi Latest News