logo

छठ पर्व को UNESCO में शामिल करने की पहल शुरू, अमरप्रीत काले ने कहा- सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगी नयी पहचान

kaale.jpg

जमशेदपुर

भारतीय लोक आस्था और संस्कृति का अद्वितीय पर्व छठ महापर्व अब विश्व मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ा चुका है। केंद्र सरकार ने इस पर्व को UNESCO की Intangible Cultural Heritage (अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर) सूची में शामिल करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी है।
झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह हमारे पूर्वजों की परंपराओं, मातृशक्ति की आराधना, प्रकृति के प्रति सम्मान और लोक संस्कृति की पवित्रता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलायेगा। छठी मइया फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए, सरकार ने संगीत नाटक अकादमी को नोडल एजेंसी के रूप में प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिया हैं।

काले ने इस महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय के लिए केंद्र सरकार, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तथा संबंधित विभाग को हार्दिक बधाई और गहन आभार किया है। उन्होंने कहा कि "यह पहल न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाई देगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए छठ महापर्व की महिमा को सुरक्षित और अमर कर देगी।"

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar chhath parv unesco amarpreet singh kale