logo

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि

INDIAN_RAILWAY.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

आगामी त्योहारों के दौरान होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ-कोलकाता-मऊ और डिब्रूगढ़-कोलकाता-डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेनों का परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें अपने वर्तमान मार्ग, समय-सारणी और ठहराव (जिसमें जामताड़ा भी शामिल है) के अनुसार ही चलेंगी।

ट्रेनों की समय-सारणी 
मऊ-कोलकाता विशेष (05096): 07 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी (कुल 08 फेरे)। कोलकाता-मऊ विशेष (05095): 08 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी (कुल 08 फेरे)। डिब्रूगढ़-कोलकाता विशेष (05932): 05 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी (कुल 13 फेरे)। कोलकाता-डिब्रूगढ़ विशेष (05931): 07 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी (कुल 13 फेरे)। रेलवे के इस फैसले से दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान घर जाने वाले और यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं तथा आम यात्रियों को कंफ़र्म टिकट पाने में काफी आसानी होगी।

Tags - Indian Railway Special Trains Festival Season