logo

भारतीय उच्चायोग लंदन में मनी भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती

londan.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कंज़र्वेटिव पार्टी के काउंसिलर उम्मीदवार प्रशांत कुमार के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग लंदन में बिरसा मुंडा की 15 वीं जयंती मनायी गयी। रेयनर्स लेन, हैरो, लंदन में रहने वाले प्रशांत कुमार ने इस कार्यक्रम में भावनात्मक रूप से भाग लिया। कार्यक्रम को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को भारत की जनजातीय परंपराओं की विरासत, साहस और सांस्कृतिक समृद्धि को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें कई सांस्कृतिक संगठनों, गणमान्य अतिथियों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर हाई कमिश्नर विक्रम दोराईस्वामी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें “एक उभरते हुए राष्ट्र की आवाज़ और पर्यावरणीय संरक्षण के प्रारंभिक प्रवक्ता के रूप में याद किया। भारतीय मूल्यों और जनजातीय परंपराओं को संजोने वाला बताया। कार्यक्रम के अन्य प्रमुख आकर्षणों में बच्चों की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और एक हिंदी में समूह चर्चा भी शामिल थी, जिसमें प्रतिभागियों ने उद्यमिता, शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक संरक्षण, और जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। यह सब जनजातीय गौरव वर्ष के तहत किया गया।

इस अवसर पर प्रशांत कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल एक जनजातीय नायक हैं, बल्कि वे एक राष्ट्रीय नायक भी हैं। संघर्ष, पहचान और न्याय के प्रतीक। उनका बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और अपनी मूल परंपराओं की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। लंदन की धरती पर हम जब उनके महान योगदान को स्मरण करते हैं, तो यह हमारा दायित्व है कि हम उनकी विरासत को संरक्षित और प्रचारित करें तथा भारत और प्रवासी समुदाय के बीच सशक्त पुल का निर्माण करें। उन्होंने वैश्विक जनजातीय एकता की आवश्यकता पर भी बल दिया, विशेष रूप से झारखंड, बिहार और भारत के जनजातीय अंचलों के युवाओं और उद्यमियों के बीच, ताकि वैश्विक मंच पर हमारी मूल पहचान को और अधिक सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

सांस्कृतिक आयोजन में निम्नलिखित संगठनों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

  • संस्कृति सेंटर फॉर कल्चरल एक्सीलेंस (दक्षिण भारत के दंडकारण्य क्षेत्र की कोया जनजातीय परंपराओं की प्रस्तुति)

  • यूनाइटेड असम एसोसिएशन यूके

  • एनआरआई एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ (नाचा)

  • झारखंड यूके कनेक्ट

  • उड़ीसा सोसाइटी यूके

Tags - London Indian High Commission Prashant Kumar Conservative Councillor Candidate Birsa Munda Birth Anniversary