logo

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे देवड़ी मंदिर, माता से की ये प्रार्थना

raina.jpeg

रांची 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य सुरेश रैना आज बुधवार को तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गयी। लोग अपने चहेते स्टार क्रिकेटर को पाकर बिना मौका गंवाये सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। इस मामले में उनकी प्रशंसक महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। कई मांओं ने गोद के बच्चे के साथ सेल्फी ली। सुरेश रैना ने भी इस मामले में फैंस को मायूस नहीं किया। हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।


सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गये 
रैना की पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए तमाड़ थाना प्रभारी खुद मौके पर मौजूद थे। इसी के साथ जवानों की भी तैनाती की गयी थी। बता दें कि देवड़ी मंदिर में क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी की भी विशेष आस्था रही है। वे यहां नियमित रूप से पूजा करने आते हैं। रांची में अभी लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। इसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए सुरेश रैना रांची आये हुए हैं। खबर है कि रैना ने माता के आगे शीष नवाकर अपनी टीम की विजय के लिए कामना की। 

क्या मांगा माता के दरबार में 

इस दौरान सुरेश रैना ने पत्रकारों से कहा कि विश्व कप में हमारी टीम अच्छा खेली है। हार जीत तो लगा रहता है। इसी के साथ मंदिर के पुजारी ने कहा कि सुरेश रैना ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की। रैना के साथ उनके तीन मंदिर भी देवड़ी पहुंचे थे। इसके लिए पुलिस और स्थानीय प्रशसन ने पहले से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी।