logo

आईटीआई साहिबगंज में भारतीय वायु सेना करियर काउंसलिंग, 100 से अधिक छात्रों ने लिया लाभ

il,fiebhrtrbtum.jpg

द फॉलोअप डेस्क
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) साहिबगंज में भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायु सेना के अधिकारी प्रवीण कुमार द्विवेदी और किरण नेवार ने छात्रों को वायु सेना जैसे प्रतिष्ठित बल में शामिल होकर देश और परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऑफिसर और नॉन-ऑफिसर दोनों स्तरों पर भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने एनडीए, सीडीएस, एएफसीएटी, एसटीएआर और अग्निवीर परीक्षण से संबंधित पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया तथा एसएसबी इंटरव्यू के विभिन्न चरणों को विस्तार से समझाया। सत्र के दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में वायु सेना में करियर संभावनाओं पर चर्चा करते हुए छात्रों में नया आत्मविश्वास जगाया गया। अंत में भारतीय वायु सेना से संबंधित पंपलेट और पोस्टर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News Sahibganj news Updates latest Sahibganj news Sahibganj News updates Sahibganj updates in hindi latest Jharkhand news jharkhand News