द फॉलोअप डेस्क
गुमला के चैनपुर प्रखंड में रसोइया संघ के कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी है। संघ के नेता और सदस्य यह धरना तब तक जारी रखने का संकल्प रखते हैं जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जातीं। आज प्रखंड से सभी रसोइया संयोजिकाएँ और अध्यक्ष धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने थाली बजाकर अपनी मांगों को विभाग और सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया। धरना-प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष बासमती देवी, प्रखंड सचिव कमलेश्वरी देवी, कोषाध्यक्ष नीलीमा कुजूर, सरिता देवी, शांति टोप्पो सहित सैकड़ों रसोइया संयोजिकाएँ और अध्यक्ष मौजूद रहे। संघ ने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।
